74 साल के बुजुर्ग ने 20 साल बाद लौटकर पत्नी की गला दबाकर हत्या, खुद थाने पहुंचकर दिया जुर्म कबूल

रायपुर के बेलटुकरी गांव में 74 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 71 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद गंज थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका का नाम शांति धीवर और आरोपी पति का नाम बिषरू धीवर बताया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही खरोरा थाने की टीम तुरंत रायपुर रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बिषरू धीवर ने अपनी पत्नी शांति धीवर का गला दबाकर हत्या की है। घटना के बाद आरोपी सीधे पुलिस के पास जाकर खुद को सौंप गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिषरू धीवर 20 सालों से गांव से दूर था और करीब एक माह पहले ही वापस आया था। घर में पति-पत्नी के अलावा उनका 45 वर्षीय बेटा भी रहता है, जिसकी पत्नी पहले ही छोड़कर जा चुकी है। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी मौजूद थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह प्रतीत होता है कि महिला की हत्या तकिए से चेहरा दबाकर और गला दबाकर की गई है। खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

Scroll to Top