छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर दो दिन में पकड़ा गया 12 लाख का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर करीब 12 लाख रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ओडिशा से गांजा भरकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। पहली कार्रवाई 29 अक्टूबर को हुई, जब नगरनार पुलिस ने ओडिशा से आ रहे एक ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक चालक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी मुराद साह (30 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी में ट्रक से 73 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 7.3 लाख रुपए आंकी गई। इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को पुलिस ने ओडिशा की ओर से आ रही एक कार को रोका। जांच में 46.37 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 4.6 लाख रुपए बताई गई। कार में सवार दो युवकों मोहम्मद शोएब (24) और मुर्शीद (35), दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया गया। बस्तर के एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि राज्य की सीमा पर लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि ऐसे तस्करों पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर दो दिन में पकड़ा गया 12 लाख का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार Read Post »
Chhattisgarh, Top News









