रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कृति यादव ने 96.00% अंक प्राप्त कर प्रदेश में नवां स्थान (रैंक-9) हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
News22 Bharat से खास बातचीत में कृति ने बताया कि वह आगे चलकर सिविल सर्विस में अधिकारी बनना चाहती हैं। इसके लिए वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की तैयारी करेंगी। उनका सपना है कि वे समाज के लिए काम करें और अपने राज्य का नाम रोशन करें।
कृति ने कहा, “मैंने हमेशा पढ़ाई को एक जिम्मेदारी की तरह लिया। रोज़ाना समय तय कर के पढ़ाई की और कभी भी दबाव में नहीं आई। मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया।”
उन्होंने अपने जैसे अन्य विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे स्मार्ट स्टडी करें, निरंतरता बनाए रखें और खुद पर विश्वास रखें।
कृति की इस उपलब्धि पर उन्हें स्कूल, परिवार और समाज के लोगों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। News22 Bharat की ओर से कृति यादव को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं



