GUJARAT

मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अफवाह फैलाकर हालात बिगाड़ने की कोशिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। गुजरात के वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट के बावजूद भारत ने हालात को नियंत्रण में रखा है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कठिन परिस्थितियों में भी कांग्रेस अफवाह फैलाने और लोगों को भड़काने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ जुटाकर व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट और गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। साणंद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना काल में ही तय कर लिया था कि देश को सेमीकंडक्टर सेक्टर में वैश्विक केंद्र बनाना है। उन्होंने प्लांट का निरीक्षण भी किया और इंजीनियरों से बातचीत की। यह प्लांट एडवांस्ड इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल तैयार करेगा, जिनका उपयोग ऑटोमोबाइल और औद्योगिक उपकरणों में किया जाता है। यहां निर्मित चिप्स को कैलिफोर्निया स्थित कंपनी को निर्यात किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने गांधीनगर स्थित सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का भी उद्घाटन किया, जहां जैन धर्म से जुड़ी 2000 से अधिक दुर्लभ वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें प्राचीन मूर्तियां, पांडुलिपियां और ऐतिहासिक धरोहर शामिल हैं। शाम को वाव-थराड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सड़क, रेलवे, बिजली, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे और अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं भी शामिल हैं।

मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अफवाह फैलाकर हालात बिगाड़ने की कोशिश Read Post »

GOVERNMENT, GUJARAT, Political, State, Top News

जश्न के शोर से रुकी कोर्ट की कार्यवाही, वकील और जज के बीच तीखी बहस; Bhavnagar का मामला

Gujarat के Bhavnagar जिला कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव जीतने के बाद निकाले जा रहे जुलूस ने कोर्ट की कार्यवाही बाधित कर दी। इस दौरान विजयी वकील और जिला जज के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बताया गया कि अधिवक्ता अनिरुद्धसिंह झाला तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे थे। तेज शोर के कारण अदालत की सुनवाई प्रभावित हुई तो जिला जज एच.एस. मूलिया कोर्ट रूम से बाहर आ गए और शोर कम करने को कहा। जज की आपत्ति पर वकील भड़क उठे और उनसे उलझ गए। कथित तौर पर उन्होंने जज से कहा कि आप अपनी कुर्सी संभालिए और हमें जश्न मनाने दीजिए। स्थिति बिगड़ती देख अन्य वकीलों ने बीच-बचाव कर जज को वापस अंदर ले जाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि जश्न का माहौल होने के कारण बातचीत तीखी हो गई। इस मामले को लेकर गुजरात न्यायिक सेवा संघ ने अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संघ ने हाईकोर्ट और बार काउंसिल को पत्र लिखकर इसे न्यायालय की गरिमा के खिलाफ बताते हुए अवमानना की कार्यवाही करने की अपील की है।

जश्न के शोर से रुकी कोर्ट की कार्यवाही, वकील और जज के बीच तीखी बहस; Bhavnagar का मामला Read Post »

GUJARAT, Political, State, Top News
Scroll to Top