जश्न के शोर से रुकी कोर्ट की कार्यवाही, वकील और जज के बीच तीखी बहस; Bhavnagar का मामला

Gujarat के Bhavnagar जिला कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव जीतने के बाद निकाले जा रहे जुलूस ने कोर्ट की कार्यवाही बाधित कर दी। इस दौरान विजयी वकील और जिला जज के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

बताया गया कि अधिवक्ता अनिरुद्धसिंह झाला तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे थे। तेज शोर के कारण अदालत की सुनवाई प्रभावित हुई तो जिला जज एच.एस. मूलिया कोर्ट रूम से बाहर आ गए और शोर कम करने को कहा।

जज की आपत्ति पर वकील भड़क उठे और उनसे उलझ गए। कथित तौर पर उन्होंने जज से कहा कि आप अपनी कुर्सी संभालिए और हमें जश्न मनाने दीजिए। स्थिति बिगड़ती देख अन्य वकीलों ने बीच-बचाव कर जज को वापस अंदर ले जाया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि जश्न का माहौल होने के कारण बातचीत तीखी हो गई।

इस मामले को लेकर गुजरात न्यायिक सेवा संघ ने अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संघ ने हाईकोर्ट और बार काउंसिल को पत्र लिखकर इसे न्यायालय की गरिमा के खिलाफ बताते हुए अवमानना की कार्यवाही करने की अपील की है।

Scroll to Top