रायपुर में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, नमन जग्गी-आयुष जैन समेत 3 गिरफ्तार
राजधानी Raipur में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 9 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामला Telibandha थाना क्षेत्र का है और पुलिस जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सकती है। जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। वे “तीन पैनल 777” नाम से अलग-अलग वेबसाइट और पैनल चलाते थे, जिनके जरिए मास्टर आईडी बनाकर खिलाड़ियों को जोड़ा जाता था। यह नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से तेजी से फैलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस सट्टा नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े कारोबारियों और सर्राफा व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 2 कार, 5 मोबाइल फोन और करीब 6 हजार रुपए नकद भी जब्त किए हैं। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है। इससे पहले 17 अप्रैल को रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि वह हाई-प्रोफाइल लोगों को टारगेट कर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जोड़ता था। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के देश और विदेश तक फैले कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं।
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, नमन जग्गी-आयुष जैन समेत 3 गिरफ्तार Read Post »
Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Tech, Top News









