विशाखापत्तनम में सनसनीखेज वारदात: नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई हिस्से कर उन्हें अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चिंतादा रविंद्र (35), जो INS डेगा में तैनात है, ने रविवार को अपनी 29 वर्षीय प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया था। शाम के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव छिपाने की कोशिश घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने शव के टुकड़े किए। एक हिस्सा फ्रिज में रखा, दूसरा बोरे में भरकर बेड के नीचे छिपा दिया, जबकि सिर को सुनसान स्थान पर ले जाकर जलाने की कोशिश की। 5 साल से था संबंध पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और तब से वे संपर्क में थे। आरोपी का दावा है कि महिला ने उससे लाखों रुपए लिए थे और रिश्ते को उजागर करने की धमकी देती थी, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। पहले से थी योजना जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। वह चाकू खरीदने दुकान गया, लेकिन उपलब्ध नहीं होने पर उसने ऑनलाइन मंगवाया। घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। खुद थाने पहुंचा आरोपी हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और पूरे अपराध को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर और फ्रिज से शव के हिस्से बरामद किए। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और बाकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विशाखापत्तनम में सनसनीखेज वारदात: नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े किए Read Post »
Crime, State, Top News, vishakhapatnam
