Raipur में आज सिंधी समाज का प्रमुख पर्व चेट्रीचंड्र महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत की युवा विंग द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर शहर में खास उत्साह देखा जा रहा है।

इस बार आयोजन की सबसे बड़ी खासियत मशहूर कॉमेडियन Krushna Abhishek की मौजूदगी है, जो टीवी के लोकप्रिय शो The Kapil Sharma Show से घर-घर में पहचाने जाते हैं। उनके रायपुर आगमन से प्रशंसकों में उत्साह चरम पर है।
समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी के अनुसार भगवान Jhulelal के अवतरण दिवस पर निकाली जाने वाली यह शोभायात्रा 59वें वर्ष लाखेनगर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए एमजी रोड स्थित मंजू ममता होटल के सामने समाप्त होगी।
मुंबई से आए कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। कृष्णा अभिषेक के साथ देव आशीष गुरु और भूमिका मीरचंदानी का प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि इस बार विदेशी तकनीक से तैयार विशेष सुरक्षित आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे आयोजन की भव्यता कई गुना बढ़ जाएगी और दर्शकों को नया अनुभव मिलेगा।
शोभायात्रा लाखेनगर, पुरानी बस्ती, ककाली पारा, तात्यापारा चौक, बढ़ई पारा, रामसागर पारा, राठौर चौक और संजय गांधी चौक होते हुए गुरूनानक चौक से एमजी रोड पहुंचेगी। रात 9 बजे के बाद इसका समापन होगा।
आयोजकों ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद लेने की अपील की है।



