छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक गैस एजेंसी के ऑफिस के अंदर घुसकर युवक द्वारा डिलीवरी बॉय की पिटाई का मामला सामने आया है

घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 🚔

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजा अग्रवाल प्रियदर्शिनी एचपी गैस एजेंसी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। 11 मार्च की सुबह वह गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए जा रहा था। रास्ते में सुभाष चौक के पास एक बाइक सवार युवक से साइड देने को लेकर उसकी मामूली कहासुनी हो गई।

कुछ देर बाद जब डिलीवरी बॉय अपने ऑफिस पहुंचा, तो वही युवक उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। गुस्से में युवक ऑफिस के अंदर घुस आया और स्टाफ के सामने ही डिलीवरी बॉय से बहस करने लगा। जैसे ही पीड़ित सामने आया, आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। 😠

ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी दोबारा अंदर घुस आया और फिर से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने धमकी भी दी कि उसके खिलाफ शिकायत करने से कुछ नहीं होगा।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 📹

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी रिहान खान (23 वर्ष) को छोटा अतरमुड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मारपीट की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Scroll to Top