सीए रवि ग्वालानी को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय महिला एवं युवा उत्कृष्टता समिति में वर्ष 2026–27 के लिए सह-नामित (को-ऑप्टेड) सदस्य बनाया गया है। यह नियुक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी के निर्णय के अनुसार की गई है।
यह समिति सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में कार्य कर रही है, जबकि सेंट्रल काउंसिल सदस्य एवं उपाध्यक्ष सीए श्रीप्रिया कुमार इसके मार्गदर्शन में समिति की गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं। समिति का उद्देश्य महिला और युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के नेतृत्व विकास, पेशेवर उत्कृष्टता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
सीए रवि ग्वालानी पूर्व में संस्थान की रायपुर शाखा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई शैक्षणिक, व्यावसायिक और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया था। इसके अलावा, वे उद्यमिता और लोक सेवा से संबंधित समिति में भी सह-नामित सदस्य के रूप में योगदान दे चुके हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सीए ग्वालानी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस वर्ष एक बड़े अंतरराष्ट्रीय युवा-महिला सम्मेलन का आयोजन कराया जाए, जिसमें देश-विदेश के पदाधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हों। उनका मानना है कि ऐसे मंच युवा और महिला सदस्यों को नई दिशा, नेटवर्किंग के अवसर और पेशेवर विकास का मार्ग प्रदान करेंगे।



