रायपुर में GST रेड: कारोबारियों के 4 ठिकानों पर छापा, फर्जी बिलिंग के सुराग

रायपुर में GST की बड़ी कार्रवाई

राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह राज्य GST विभाग ने भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। अधिकारियों की टीम लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स नाम की फर्मों से जुड़े चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब 10 अधिकारियों ने समन्वित तरीके से दबिश देकर दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी की शिकायत

सूत्रों के अनुसार, इन फर्मों के खिलाफ फर्जी बिलिंग और GST चोरी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में कागजात, बिल, कंप्यूटर डेटा और लेनदेन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में संदिग्ध बिलिंग और भारी टैक्स चोरी के संकेत मिलने की बात सामने आ रही है।

संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच जारी

अधिकारियों को कई संदिग्ध लेनदेन एंट्री भी मिली हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दस्तावेजों के विश्लेषण और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का पूरा खुलासा होने की संभावना है।

Scroll to Top