मेटल पार्क रोड बना हादसों का गढ़, स्ट्रीट लाइट बंद होने से बढ़ रहा खतरा

रायपुर। राजधानी रायपुर का मेटल पार्क इलाका, जो बिलासपुर हाइवे को उरला औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ता है, बदहाल सड़कों और अंधेरे के कारण हादसों का केंद्र बन चुका है। यह क्षेत्र रावाभाठा थाना क्षेत्र में आता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि गड्ढों और मुरुम की काली धूल के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से यहां स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। अंधेरा इतना गहरा रहता है कि सड़क किसी जंगल जैसी प्रतीत होती है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र के लोग रात 8 बजे के बाद घर से निकलने से डरते हैं। भारी वाहन और ट्रक लगातार गुजरते रहते हैं, जिनके बीच छोटी गाड़ियों को चलाना मुश्किल हो जाता है।

राहगीरों का आरोप है कि रात के समय अंधेरे की वजह से कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान तक जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल साहू और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

लोगों का कहना है

Scroll to Top