रायपुर में अग्निकुल क्षत्रिय तेलुगु समाज भवन का निर्माण जारी: समाज ने विधायक पुरंदर मिश्रा का जताया आभार

राजधानी रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में अग्निकुल क्षत्रिय तेलुगु समाज के भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस भवन का भूमिपूजन कुछ महीने पहले उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा किया गया था। इसी को लेकर समाज के लोगों ने उनसे मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और समाज के अनेक सदस्य शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

संगठन मंत्री प्रभाकर राव ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए एकता बेहद जरूरी है। जब लोग मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करते हैं, तभी समाज मजबूत और विकसित होता है। उन्होंने सभी से अपील की कि आगे भी इसी तरह एकजुट होकर समाजहित में कार्य करते रहें।

समाज की उपाध्यक्ष और अधिवक्ता एस. लता राव ने भी अपने संबोधन में एकता, प्रेम और आपसी सम्मान को समाज की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के विकास और संगठन को और मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने एक बार फिर सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Scroll to Top