पखांजूर में जंगल की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश, ग्रामीणों और वन विभाग ने मौके पर पकड़ा

पखांजूर। वन परिक्षेत्र पश्चिम परोलकोट बांदे क्षेत्र में रात के अंधेरे में जंगल की जमीन पर कथित रूप से अतिक्रमण की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बड़े झाड़ के जंगल क्षेत्र में जमीन पर कब्जे की तैयारी के लिए पहुंचे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को पकड़ लिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल की जमीन पर इस तरह अतिक्रमण की कोशिश गंभीर मामला है। वहीं, घटना के सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जंगल क्षेत्र में रात के समय इस तरह की गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं और क्या इसके पीछे किसी तरह का संरक्षण था।

हालांकि, संरक्षण या किसी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात होगी कि वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जाती है।

मामला वन परिक्षेत्र पश्चिम परोलकोट बांदे क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Scroll to Top