रायपुर में नक्सल नेटवर्क पर एक और वार

कोरबा खदान में मजदूरी करने वाला नक्सली पकड़ा गया

भाठागांव से रामा किचाम गिरफ़्तार, नक्सली दंपती के संपर्क में था; कोर्ट ने भेजा जेल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा एजेंसियों ने फिर से नक्सलियों पर कार्रवाई की है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने भाठागांव क्षेत्र से रामा किचाम को पकड़ा है। रामा कोरबा की एक कोयला खदान में मज़दूरी करता था, लेकिन जांच में पता चला है कि उसका हाल में गिरफ्तार किए गए नक्सली पति-पत्नी जग्गू और कमला से गहरा संबंध था।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के पास से नकदी और सोना भी बरामद किया गया है। NIA कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान देने से बच रही है।

गौरतलब है कि 24 सितंबर को चंगोराभाठा इलाके से जग्गू और उसकी पत्नी कमला को पकड़ा गया था। दोनों लंबे समय से अलग-अलग इलाकों में मजदूर बनकर रह रहे थे और कॉल इंटरसेप्शन के जरिये पकड़ में आए। उनके ठिकाने से गोल्ड बिस्किट और करीब एक लाख रुपये नकद मिले थे।

Scroll to Top