छत्तीसगढ़ में आयोजित नेशनल ट्राइबल गेम्स-2026 की शुरुआत आज से हो रही है। देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ी Raipur पहुंच चुके हैं। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री Mansukh Mandaviya के साथ राज्य के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। यह खेल महोत्सव 3 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें सात अलग-अलग खेलों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

पहले दिन का शेड्यूल (रायपुर)
स्विमिंग — इंटरनेशनल स्विमिंग पूल
सुबह 9 बजे से पुरुष और महिला वर्ग में 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई सहित विभिन्न हीट्स आयोजित होंगी।
शाम 4:30 बजे से इन स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
वेटलिफ्टिंग
दोपहर 2 बजे ज्यूरी और तकनीकी अधिकारियों की बैठक होगी।

हॉकी — Sardar Vallabhbhai Patel International Hockey Stadium
सुबह 11 बजे टीम मैनेजर्स की मीटिंग आयोजित की जाएगी।
महिला फुटबॉल
सुबह 7:30 बजे — ग्रुप A: तमिलनाडु vs गुजरात
शाम 4:00 बजे — ग्रुप B:
• सिक्किम vs झारखंड
• आंध्र प्रदेश vs छत्तीसगढ़
• असम vs अरुणाचल प्रदेश
अलग-अलग शहरों में होंगे मुकाबले
जानकारी के अनुसार कुश्ती और मलखंब प्रतियोगिताएं Ambikapur में आयोजित होंगी, जबकि एथलेटिक्स स्पर्धाएं Jagdalpur में कराई जाएंगी।
छत्तीसगढ़ के 180 खिलाड़ी भी मैदान में
इस आयोजन में राज्य के लगभग 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके अनुभव और आत्मविश्वास में वृद्धि होने की उम्मीद है।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और इसे प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के मंच के रूप में देखा जा रहा है।
मंत्री मांडविया का बयान
केंद्रीय मंत्री Mansukh Mandaviya ने कहा कि यह प्रतियोगिता आदिवासी युवाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।
लोगो और मैस्कॉट पहले ही लॉन्च
23 दिसंबर को Bilaspur के बी.आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन खेलों का लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट “मोरवीर” जारी किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और उपमुख्यमंत्री Arun Sao भी मौजूद रहे।

