छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग महिला की तलवार से हत्या, परिवार के 7 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक भयावह घटना सामने आई है। अवैध संबंध के शक में हुए झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला की तलवार से आंख निकालकर हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना ग्राम पेंडरवा में हुई। आरोपी सुरेश श्रीवास को शक था कि उसकी पत्नी का शेख सलीम नामक युवक से अफेयर है। बुधवार की शाम सुरेश और उसके दो नाबालिग बेटे शेख सलीम के घर गए, लेकिन वह वहां नहीं था। इसके बाद उन्होंने घर में घुसकर परिवार पर चाकू और तलवार से हमला किया।

पीड़ितों ने बताया कि हमला करते समय आरोपी ने जो सामने आया उसे मारा। घायल परिवार के अनुसार, बुजुर्ग महिला मुदाद बेगम (65) का गला काटा गया और उसकी आंखें निकाल दी गईं। अन्य सदस्यों पर भी हमले किए गए। घायल छात्रा ने बताया कि भाई का चेहरा कट गया और चाची भी घायल हुई।

पुलिस ने पहले शिकायत नहीं सुनी

घटना से पहले शेख सलीम के परिवार ने रतनपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुनने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि राज्यपाल का कार्यक्रम है, बाद में शिकायत दर्ज की जाएगी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और हिंसा भड़क उठी।

आरोपियों ने खुद किया सरेंडर

हमले के बाद सुरेश और उसके बेटे खुद पुलिस के पास पहुंचे और सरेंडर कर दिया। घायल परिवार के सदस्य भी अस्पताल इलाज के लिए थाने पहुंचे। एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के अनुसार, सुरेश का आरोप था कि उसकी पत्नी ने शेख सलीम के कारण तलाक ले लिया, और इसी रंजिश के चलते हमला किया गया।

अस्पताल में भर्ती घायल

हमले में घायल सात लोगों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहाना, परी परवीन, अलिशा परवीन, सना परवीन और शेख सब्बीर शामिल हैं। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रशासन ने बढ़ाया सुरक्षा सतर्कता

घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Scroll to Top