बिरगांव के गाज़ी नगर जामा मस्जिद में अदा हुई ईद की नमाज़, समाजसेवक पंकज शर्मा व महापौर नंदलाल देवांगन रहे शामिल

बिरगांव के गाज़ी नगर स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ बड़े ही अकीदत, श्रद्धा और शांति के साथ अदा की गई। सुबह से ही नमाज़ियों का मस्जिद परिसर में पहुंचना शुरू हो गया था और देखते ही देखते भारी संख्या में लोग नमाज़ के लिए जुट गए।

नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी तथा अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान पूरा इलाका ईद की खुशियों और उत्साह से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर समाजसेवक पंकज शर्मा, बिरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन, वार्ड 28 के पार्षद इकराम अहमद तथा वार्ड 29 के पार्षद मोहम्मद रियाज़ भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का संदेश देता है।

ईद के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

यह पावन पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और इंसानियत का संदेश देता है, जिसे पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया।

Scroll to Top