भिलाई में मंगलसूत्र छीनने वाला युवक गिरफ्तार: CSP की सतर्कता से तुरंत पकड़ा गया

भिलाई में रविवार शाम 65 वर्षीय महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया। महिला सेक्टर-6 ए मार्केट से दवा लेकर घर लौट रही थी, तभी एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उसके पास आकर अचानक गले से मंगलसूत्र छीन लिया और भागने लगा।

इस दौरान पेट्रोलिंग पर मौजूद भिलाई नगर के CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने अपनी टीम के साथ युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान हर्ष चंद्राकर (22) निवासी संगम चौक खुर्सीपार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से छीना गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया।

घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। CSP सत्यप्रकाश तिवारी की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से यह अपराध जल्द ही पकड़ा गया।

Scroll to Top