दुर्ग में युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान: आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

दुर्ग जिले के नंदिनी नगर टाउनशिप में 21 वर्षीय आकाश चंद्रिकापुरे ने बीएसएनएल टावर से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना की जानकारी सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच पुलिस को मिली। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक नंदिनी नगर टाउनशिप के स्ट्रीट नंबर 3 का निवासी था। घटना के समय युवक नागपुर में एक शादी में शामिल होने गए हुए थे। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

युवक बीएसपी कर्मी का इकलौता बेटा था और रायपुर में माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।

Scroll to Top