रायगढ़ में बीड़ी लेने गई महिला के साथ गैंगरेप: पति पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला अपने पति के साथ रात में बीड़ी लेने गई थी, तभी रास्ते में 3 लोगों ने उसे जबरन मारा और गैंगरेप किया। दो अन्य आरोपी उसके पति पर हमला करके उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी (27), दीपक सिदार (23), जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद (23) शामिल हैं। वहीं, एक आरोपी योगेश सिदार अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र में हुई। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है।

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Scroll to Top