अमित शाह का बड़ा ऐलान: बस्तर बनेगा देश का सबसे विकसित संभाग, डेयरी नेटवर्क से लेकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक की तैयारी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने बस्तर के विकास और नक्सलवाद को लेकर कई बड़े ऐलान किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि बस्तर अब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा और आने वाले समय में इसे देश का सबसे विकसित संभाग बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में बनाए गए करीब 70 सुरक्षा कैंपों में से एक-तिहाई कैंपों को “वीर शहीद गुंडाधर सेवा डेरा” के रूप में विकसित किया जाएगा।

Amit Shah ने कहा कि बस्तर में आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन से जोड़ने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही अगले छह महीनों में पूरे बस्तर क्षेत्र में बड़ा डेयरी नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, मॉडल स्कूल और अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

वहीं नक्सल उन्मूलन में सहयोग नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “अमित शाह से बड़ा झूठा कोई नहीं है। नक्सलवाद के खिलाफ जो काम हुआ, वह हमारी सरकार के समय हुआ और अब उसका श्रेय लिया जा रहा है।”

Scroll to Top