सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026 में छत्तीसगढ़ के अनिमेष का कमाल, 200 मीटर में गोल्ड और 100 मीटर में सिल्वर जीता

छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली धावक Animesh Kujur ने सऊदी अरब में आयोजित सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अनिमेष ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 100 मीटर स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।

Animesh Kujur पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। वे 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर भी हैं। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद एथलेटिक्स संघ से जुड़े कई पदाधिकारियों, कोच और खेल प्रेमियों ने अनिमेष को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामनाएं देने वालों में जी.एस. बांब्रा, महेंद्र आहूजा, परविंदर सिंह ग्रेवाल, आदित्य सिंह, सौरभ लुनिया, गौतम गोलछा, रितिका सिंह, पपिंदर सिंह, रवि धनगर, विनोद नायर, आर. सुनील, सुदर्शन सिंह, अमृत कुजुर, जी. रवि राजा, अनिरुद्ध सुना, दिनेश तांडी, हिमांशु चंद्राकर, वसीम और आभिषेक कुजुर शामिल रहे।

Scroll to Top