पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, VIDEO में ससुरालवालों को ठहराया जिम्मेदार; Mainpuri का मामला

Mainpuri में पत्नी से चल रहे विवाद और मानसिक तनाव से परेशान एक 42 वर्षीय कारपेंटर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक अनिल कुमार शर्मा का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला।

घटना के लगभग 24 घंटे बाद उसके दो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में अनिल ने कहा कि उसने अपनी पत्नी से बहुत प्यार किया, लेकिन बदले में उसे केवल दर्द मिला। उसने अपनी मौत के लिए सास-ससुर और पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।

बताया जा रहा है कि होली के दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से अनिल अकेले रह रहे थे और तनाव में थे।

पड़ोसियों ने बताया कि सुबह घर में कोई हलचल नहीं दिखने पर शक हुआ। खिड़की से देखने पर वह कमरे में बेडशीट के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के मोबाइल से दो वीडियो मिले हैं, जिनमें उसने प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Scroll to Top