Vrindavan में मंगलवार शाम दोनों ने शांत और गोपनीय तरीके से भगवान के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की चौखट पर इत्र चढ़ाकर सेवा की और ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित किया।

उनके आगमन की जानकारी पहले से सार्वजनिक नहीं की गई थी, इसलिए किसी को इसकी भनक नहीं लगी। फोटो और वीडियो सामने आने के बाद ही लोगों को इस बारे में पता चला।
मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों वहां से रवाना हो गए।

बता दें कि कुलदीप और वंशिका की शादी 14 मार्च को मसूरी में हुई थी। इसके बाद लखनऊ के The Centrum में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं और लंबे समय की दोस्ती बाद में रिश्ते में बदल गई।

