बिरगांव। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बिरगांव नगर निगम के वार्डों का आरक्षण सामने आ गया है। नगर निगम में कुल 40 वार्ड हैं और आरक्षण सूची जारी होने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आरक्षण के बाद अब संभावित पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में चुनावी समीकरण के अनुसार रणनीति बनाने में जुटेंगे।

आरक्षण सूची के अनुसार बिरगांव नगर निगम में OBC वर्ग के लिए 13 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें सामान्य OBC और OBC महिला दोनों श्रेणियां शामिल हैं। वहीं SC, ST, सामान्य महिला और अनारक्षित वर्ग के लिए भी अलग-अलग वार्ड निर्धारित किए गए हैं।
OBC के लिए आरक्षित वार्ड
OBC वर्ग के लिए वार्ड 5, 14, 23, 25, 28, 29, 31, 32 और 33 आरक्षित हैं। वहीं वार्ड 7, 20, 21 और 30 OBC महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
SC और ST वर्ग का आरक्षण
SC वर्ग के लिए वार्ड 2, 15 और 22 आरक्षित हैं, जबकि वार्ड 9 और 26 SC महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
ST वर्ग के लिए वार्ड 4 और ST महिला के लिए वार्ड 11 आरक्षित है।
सामान्य महिला और अनारक्षित वार्ड
सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 3, 10, 12, 16, 17, 34 और 37 आरक्षित किए गए हैं।
वहीं वार्ड 6, 8, 13, 18, 19, 24, 27, 35, 36, 38, 39 और 40 अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं।
वार्डवार आरक्षण सूची
वार्ड
1. सामान्य
2. sc
3. सामान्य महिला
4. ST
5. OBC
6. अनारक्षित
7. OBC mahila
8. अनारक्षित
9. SC महिला
10. सामान्य महिला
11. ST महिला
12. सामान्य महिला
13. अनारक्षित
14. OBC
15. SC
16. सामान्य महिला
17. सामान्य महिला
18. अनारक्षित
19. अनारक्षित
20. OBC महिला
21. OBC महिला
22. SC
23. OBC
24. अनारक्षित
25. obc
26. SC महिला
27. अनारक्षित
28. obc
29. obc
30. ओबीसी महिला
31. obc
32. obc
33. obc
34. सामान्य महिला
35. अनारक्षित
36. अनारक्षित
37. सामान्यमहिला
38. 39,40 अनारक्षित
आरक्षण सूची सामने आने के बाद बिरगांव नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। कई संभावित प्रत्याशियों के लिए आरक्षण राहत लेकर आया है, तो कुछ दावेदारों को अब दूसरे वार्ड या नए समीकरण पर विचार करना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों को लेकर मंथन और दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
नोट: वार्ड आरक्षण की अंतिम स्थिति के लिए संबंधित निर्वाचन/प्रशासनिक विभाग की आधिकारिक अधिसूचना को आधार माना जाना चाहिए।



