रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक-युवती एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की है, जब स्टेशन के बाहर यात्रियों की काफी भीड़ मौजूद थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कपल लंबे समय तक स्टेशन के बाहर इसी तरह साथ रहा। आसपास से गुजर रहे यात्रियों की नजर भी दोनों पर पड़ी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
RPF कार्यालय के सामने हुई घटना
वीडियो में जिस स्थान पर कपल नजर आ रहा है, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF का कार्यालय भी मौजूद है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी RPF तक पहुंची।
RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के अनुसार, वीडियो में नजर आ रहे दोनों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि जब दोनों सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जाती तो कार्रवाई की जा सकती थी।
फिलहाल नहीं दर्ज हुआ केस
RPF के मुताबिक, दोनों कुछ समय बाद मौके से चले गए। मामले में फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थान पर कपल के खुलेआम रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।



