बीजापुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

विश्व दिव्यांग दिवस पर बीजापुर में समग्र शिक्षा–समावेशी शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कन्या आदर्श गुरुकुल आवासीय विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम में चारों विकासखंडों से दिव्यांग बच्चे, उनके शिक्षक, अभिभावक और पालक बड़ी संख्या में पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, ट्रायसाइकिल रेस, मटका फोड़, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, निबंध लेखन और एकल गीत जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सेदारी कर अपनी क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया।

हर प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बीजापुर की अध्यक्ष गीता सोम पुजारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान तथा पार्षद सत्यवती परतागिरी विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।

Scroll to Top