छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में हीरा ग्रुप के गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। करीब 3:30 बजे से 4 बजे के बीच फैक्ट्री में दुर्घटना के दौरान 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के परिजनों ने सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के प्रति दुख जताया और घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को सभी आवश्यक निर्देश दिए। घटना की पूरी जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस प्लांट में छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और आंध्र प्रदेश के कर्मचारी भी काम करते हैं। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और कहा कि कुछ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी अब खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन फैक्ट्री परिसर में पहुंच गए और वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एसडीएम, टीआई और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह प्लांट अभी निर्माणाधीन है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और प्रशासन को घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ और कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

