रायपुर: डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में आग, कॉलोनीवासियों ने मिलकर बुझाई

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में शनिवार को डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में अचानक आग लग गई। लिफ्ट से धुआं निकलते ही कॉलोनीवासियों में डर फैल गया, लेकिन सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के चलते सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल पाए।

आग फैलते ही गार्ड और निवासियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी हद तक नियंत्रित हो चुकी थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लिफ्ट पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जल गया।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने सभी निवासियों से फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच और सतर्क रहने की अपील की है।

Scroll to Top