रायपुर में एक युवक की प्रेम विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी श्याम सुंदर सोनी और उसके साथी नितेश बत्रा को परेशान करने के आरोप में अधमरी हालत में ऑटो में लेकर अभनपुर के पास मुरूम खदान में ले गए और जिंदा दफना दिया।

घटना 16 मार्च की रात की है। नितेश बत्रा, जो पाकिस्तानी मूल का था और रायपुर में ठेकेदारी करता था, उसकी गर्लफ्रेंड सावित्री साहू को लगातार परेशान कर रहा था। इसी बीच श्याम सुंदर ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर नितेश पर हमला किया। सिर पर लाठी के प्रहार से घायल होने के बाद वह बेहोश हो गया।
अधमरी स्थिति में नितेश को ऑटो में बैठाकर करीब 40 किलोमीटर दूर 4 थानों से होकर भरेंगाभाठा गांव ले जाया गया। वहां आरोपी उसे और पीटने के बाद मुरूम खदान में दफना गए।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नितेश की मौत सांस नली में मिट्टी भर जाने से हुई। उसकी लाश घटना के पांच दिन बाद ग्रामीणों ने मुरूम गड्ढे में पाई।
पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी माइकल सैनी फरार है। मामले की जांच जारी है।

