छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक शराबी युवक द्वारा नाबालिग बच्ची से गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। रात के समय आरोपी ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर बच्ची को जबरदस्ती पकड़ लिया, लेकिन बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए उसे धक्का दिया और वहां से भागकर घर पहुंच गई।
घर पहुंचकर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया।
जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2025 की रात गांव का 23 वर्षीय युवक चैतराम पाव शराब के नशे में बच्ची के घर पहुंचा था। उसकी हालत देखकर बच्ची की मां ने बेटी से उसे घर तक छोड़ आने को कहा। रास्ते में निर्माणाधीन पानी टंकी के पास आरोपी ने बच्ची को पास की झोपड़ी में ले जाकर गलत हरकत करने की कोशिश की।
बच्ची ने विरोध किया, आरोपी को धक्का दिया और भागकर अपने घर पहुंच गई। अगले दिन मां ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की सुनवाई के बाद पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 6,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

