PM मोदी का रायपुर दौरा: 1 नवंबर को 6 रूट तय, QR कोड से दिखेगा रास्ता; मुफ्त ई-रिक्शे और बसें करेंगी आवाजाही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनका दौरा करीब 6 घंटे 45 मिनट का होगा। इस दौरान वे छह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की है।
6 अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि भीड़ और ट्रैफिक दोनों को नियंत्रित किया जा सके।

हर रूट के लिए एक QR कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन करने पर कार्यक्रम स्थल का मैप और दिशा निर्देश मोबाइल पर दिखाई देंगे
प्रधानमंत्री के रूट को वन-वे किया गया है, और आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

100 ई-रिक्शे और बसें करेंगी फ्री सेवा

राज्योत्सव स्थल तक आने-जाने में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए नवा रायपुर में 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
पार्किंग से मेला स्थल तक 100 ई-रिक्शे और बसें मुफ्त सेवा प्रदान करेंगी।
प्रत्येक पार्किंग स्थल से मेला स्थल की दूरी लगभग 1 से 1.25 किमी रखी गई है।

नवा रायपुर में बनेगा अस्थायी पीएमओ

मुख्य आयोजन स्थल नवा रायपुर में प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान एक अस्थायी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) बनाया गया है।
यहीं से पीएम मोदी पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे और लंच भी इसी कार्यालय में करेंगे।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों की भीड़ आने की संभावना है, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा संगठन को सौंपी गई है।

ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियां

1 नवंबर को रायपुर में भारी वाहनों और बसों की नो-एंट्री रहेगी।
प्रधानमंत्री का मुख्य रूट होगा — एयरपोर्ट → सेक्टर-24 → सत्य साईं अस्पताल → विधानसभा भवन → ब्रह्मकुमारी शांति शिखर भवन → ट्राइबल म्यूजियम → राज्योत्सव मैदान

एसपीजी (SPG) टीम पहले ही रायपुर पहुंच चुकी है और उसने सभी पांच कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया है।
सुरक्षा प्रबंधन में एडीजी दीपांशु काबरा को समन्वय प्रभारी बनाया गया है।
विभिन्न स्थलों के लिए अलग-अलग पुलिस अधिकारी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Scroll to Top