अमित जोगी ने पीएम मोदी से की पीएम आवास योजना में CBI जांच की मांग, बोले– गरीबों के हक पर हो रहा डाका

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
उन्होंने योजना में हो रही अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की जांच CBI से कराने की मांग की है।

अमित जोगी का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को ग्रामीण आवासों के लिए सबसे अधिक आवंटन मिलने के बावजूद, फर्जी बैंक खातों, रिश्वतखोरी और अवैध निर्माण के कारण योजना का असली लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा।
उन्होंने कहा कि यह विरोध किसी राजनीतिक मकसद से नहीं, बल्कि वंचितों की आवाज़ को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास है।

जोगी ने लगाए गंभीर आरोप

जोगी ने दावा किया कि कई जिलों में अधिकारी और “आवास मित्र” पुराने मकानों को नया पीएमएवाई घर दिखाकर रिश्वत वसूल रहे हैं।
कहीं पर पुराने मकानों की दूसरी मंजिल बनवाकर उसे नया आवास बताया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है।
गरीबों की जगह गैर-पात्र लोगों को फंड जारी किए जा रहे हैं और मजदूरी भुगतान के नाम पर फर्जी खातों में राशि ट्रांसफर की जा रही है।

भगवानू नायक बोले– राज्यस्तरीय जांच पर्याप्त नहीं

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि इस घोटाले की गहराई इतनी ज्यादा है कि राज्य स्तर की जांच से सच्चाई सामने नहीं आ सकती
यह मामला न सिर्फ गरीबों के हक से जुड़ा है बल्कि केंद्र सरकार की योजना की साख पर भी सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी CBI जांच ही एकमात्र रास्ता है जिससे असली लाभार्थियों को न्याय मिल सके।

Scroll to Top