मऊगंज थाना क्षेत्र के अमोखर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों — केसरी चौबे, नीलेश चौबे, विभा चौबे और सुषमा चौबे — पर अपने ही बड़े भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि इन चारों ने मिलकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से गंभीर रूप से मारपीट की। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया, और इससे पहले भी इन्हीं लोगों द्वारा एक साल पहले जान से मारने की कोशिश की गई थी, जिसकी रिपोर्ट मऊगंज थाने में दर्ज है और मामला अब भी अदालत में विचाराधीन है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते यह चौथी बार हमला हुआ है। बुजुर्ग पीड़ित गांव में अकेले रहते हैं, जिससे उन्हें हमेशा अपनी जान का खतरा बना रहता है।
पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते पीड़ित परिवार अब मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से न्याय की गुहार लगा रहा है। सवाल यह है कि कब होगी प्रशासन की नींद खुली, और कब मिलेगा पीड़ित को इंसाफ

