मस्तूरी के स्कूल में शिक्षक का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया, न्योता भोज में जुटे ग्रामीण

मस्तूरी क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला फदहा, संकुल सरवानी में पदस्थ शिक्षक गौरव निर्णेजक का जन्मदिन विद्यालय परिसर में विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने मिलकर भाग लिया।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख कुमारी मार्को, संतोषी सिदार और विजय प्रधान के साथ-साथ मनोहर सिंह मार्को, रंजीत मरावी, राधेश्याम गोस्वामी, सुमन फूलगुरिया और अंजली मरकाम उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय के रसोइयों और गांव के कई लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभी ने मिलकर शिक्षक गौरव निर्णेजक को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन के दौरान स्कूल में आपसी सहयोग और अपनत्व का माहौल देखने को मिला, जिसने इस अवसर को खास बना दिया।

Scroll to Top