ट्रेलर की चपेट में स्कूटी सवार की मौत: रायपुर से लौट रहे युवक ने मौके पर तोड़ा दम

Raipur से Durg लौट रहे एक युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना Kumhari क्षेत्र में हुई, जहां स्कूटी सवार युवक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान दुर्ग निवासी शुभम गुप्ता (37) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे किसी काम से रायपुर गए थे और देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी के पास ट्रेलर से टकराने पर स्कूटी उसके पिछले पहिए में फंस गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर भी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। हादसे के बाद स्कूटी काफी देर तक वाहन के नीचे फंसी रही, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top