छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आईपीएल का उत्साह चरम पर है। 10 और 13 मई को यहां दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होने जा रही है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
पहला मैच 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच होगा। वहीं 13 मई को Royal Challengers Bengaluru का मुकाबला Kolkata Knight Riders से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, Royal Challengers Bengaluru की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिनों तक शहर में रहेगी। इस दौरान टीम अभ्यास सत्र भी करेगी। Mumbai Indians की टीम भी इसी दौरान रायपुर पहुंच सकती है।
टिकट केवल Royal Challengers Bengaluru official website के माध्यम से ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे। टिकट की शुरुआती कीमत लगभग 2000 रुपये रहने की संभावना है। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक की विभिन्न श्रेणियां उपलब्ध होंगी।
स्टेडियम में दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, ताकि फैंस खिलाड़ियों को और करीब से देख सकें। हालांकि, मैच समाप्त होने के बाद सुरक्षा कारणों से इन पैनलों को फिर से लगा दिया जाएगा।

