बिजली विभाग द्वारा गर्मी से पहले आवश्यक मरम्मत और रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम किया जा रहा है। कुछ कार्य शेष होने के कारण शहर के 5 अलग-अलग फीडरों पर काम किया जाएगा, जिससे 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 33/11 केवी मिनी स्टेडियम और अतरमुड़ा सब-स्टेशन से जुड़े फीडरों की सप्लाई रोकी जाएगी।
इन क्षेत्रों में रहेगा असर 🏙️
कलेक्टरेट फीडर (11 केवी):
तहसील कार्यालय, चक्रधर नगर थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, आयकर कार्यालय, मिनी स्टेडियम ऑडिटोरियम, सरकारी पोल्ट्री फार्म, सीएसपी क्वार्टर, सिविल कोर्ट, कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।
केलोबिहार फीडर:
केलोबिहार, चन्द्रनगर, चंद्रा पैराडाइज, जगन्नाथ पुरम, जय मां दुर्गा विहार कॉलोनी, इंडियन स्कूल, बड़े अतरमुड़ा और एसईसीएल क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
पंजरी प्लांट फीडर:
पंजरी प्लांट ऑफिसर कॉलोनी, प्लांट क्षेत्र, जिला जेल, जेल पारा, ललित पाठशाला, शिवशक्ति हॉस्पिटल और कायाघाट मोहल्ला में सप्लाई प्रभावित होगी।
सीटी-4 फीडर (जज कॉलोनी क्षेत्र):
गुलाब गार्डन के सामने जज कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, कौहाकुंडा, लोचन नगर, चिरंजीव दास नगर और सूर्य विहार कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।
सीटी-5 फीडर:
टीवी टावर रोड, अतरमुड़ा, जिला पंचायत, दीनदयाल पुरम कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी और गांधीनगर गैस गोदाम क्षेत्र में भी निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
👉 विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा कम हो।



