बिलासपुर में रेलवे नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, मां-बेटी भेजी फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

बिलासपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी एन वेंकट सूर्यप्रताप ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला और उसकी बेटी ने पैसे ऐंठे।

आरोप है कि विशाखापट्टनम की तेनिटी इंद्राणी और उनकी बेटी वलिवेती वेंकट नागा कीर्ति ने ई-मेल के जरिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजा और राजनीतिक कोटे में नियुक्ति दिलाने का दावा किया। शुरुआत में 4 लाख रुपए की राशि ली गई, इसके बाद अलग-अलग बहानों से और रकम वसूली गई।

दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच आरोपियों ने यूपीआई, बैंक ट्रांसफर और एनईएफटी के जरिए कुल 15 लाख रुपए 18 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी, तो आरोपियों ने कोविड-19 और चुनाव का हवाला देकर समय टालते रहे।

तोरवा पुलिस ने शिकायत पर महिला और उसकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top