भिलाई में नौकर ने मालिक के घर से की चोरी, 10 हजार रुपए बरामद

भिलाई के प्रगति नगर, रिसाली में रहने वाले मुकेश सराफ के घर में उनके ही नौकर इंद्रजीत महतो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में नौकर ने अलमारी के लॉकर से 10,000 रुपए नगद चुरा लिए, जबकि लॉकर में कुल 45,000 रुपए रखे गए थे। इसके अलावा, नौकर ने घर के अन्य सामान को चोरी कर कबाड़ी को बेचने की भी जानकारी पुलिस को दी।

🔹 मामला नेवई थाना क्षेत्र का

शिकायतकर्ता मुकेश सराफ ने बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह 9:30 बजे उन्होंने अलमारी के लॉकर में 45,000 रुपए रखे थे और काम पर चले गए। दोपहर में उनकी पत्नी अरुणा सराफ ने जब लॉकर खोला तो देखा कि उसमें सिर्फ 35,000 रुपए बचे थे। 10,000 रुपए की चोरी की सूचना पर तुरंत जांच शुरू की गई और शंका उनके नौकर इंद्रजीत महतो पर गई।

🔹 नौकर का पिछला रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि आरोपी इंद्रजीत महतो पहले भी घर में चोरी कर चुका है। तब मालिक ने उसे माफ कर दिया था और पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। लेकिन इस बार नगद चोरी का मामला गंभीर होने पर कार्रवाई की गई।

🔹 दुकान से भी चोरी कर कबाड़ी को बेचा

पूछताछ में नौकर ने बताया कि उसने अलमारी से चोरी किए गए 10,000 रुपए में से 9,000 रुपए खर्च कर दिए और 1,000 रुपए अब भी उसके पास हैं। इसके अलावा उसने मालिक की दुकान से कुछ पार्ट्स चोरी कर कबाड़ी के पास बेच दिए

🔹 पुलिस की कार्रवाई

नेवई पुलिस ने आरोपी के पास से बचे हुए 1,000 रुपए बरामद किए और दुकान से चोरी किए गए पार्ट्स की जानकारी जुटाई। आरोपी इंद्रजीत महतो (30 वर्ष) को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

Scroll to Top