बिलासपुर में दो सगी बहनें गांजा तस्करी में गिरफ्तार, 6 किलो गांजा और लाखों कैश बरामद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो आपस में सगी बहनें हैं। दोनों अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर शहर के अलग-अलग इलाकों में गांजा बेचने का काम कर रही थीं। पुलिस ने उनके पास से करीब 6 किलो गांजा, 5.98 लाख रुपये नकद, एक कार और दो स्कूटी जब्त की हैं।

मामला सामने तब आया जब पुलिस को सूचना मिली कि मोपका के पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर क्षेत्र में दो महिलाएं नशीले पदार्थ की बिक्री कर रही हैं। इसके बाद एसीसीयू और सरकंडा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से योजना बनाकर छापेमारी की और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान महिलाएं वाहन में गांजा रखकर सप्लाई करते हुए मिलीं। तलाशी में उनके पास से नकदी, मोबाइल फोन, घड़ियां और वाहन भी बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15.78 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30) और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से मस्तूरी क्षेत्र के जयराम नगर की रहने वाली हैं और फिलहाल सरकंडा इलाके में रह रही थीं। पूछताछ में सामने आया कि वे अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करती थीं।

पुलिस के अनुसार, दोनों पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई झेल चुकी हैं। गांजा बिक्री से कमाए पैसों से उन्होंने स्कूटी खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल सप्लाई के लिए किया जाता था।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर

Scroll to Top