Bhilai Steel Plant के पावर प्लांट-2 में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कुल 7 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया। जान बचाने के लिए कई कर्मचारियों को खिड़की और पाइप के सहारे नीचे उतरना पड़ा।
यह घटना 7 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में आग लगते ही पूरे टर्बाइन हॉल में धुआं भर गया। कुछ ही समय में आग और धुएं का गुबार पूरे प्लांट में फैल गया, जिससे कर्मचारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की। कई लोग 20-25 फीट ऊंचाई से खिड़की के जरिए बाहर आए, जबकि कुछ ने पाइप पकड़कर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट की फायर टीम सक्रिय हो गई। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद एरिया को सुरक्षित करने के लिए कूलिंग का काम भी किया गया।
आग लगने के दौरान कंट्रोल रूम और अन्य हिस्सों में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाहर निकलते समय मची भगदड़ में एक संविदा कर्मचारी घायल हो गया, जिसका पैर टूट गया।
एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, खिड़की-पाइप से कूदकर बची जान; 7 कर्मचारी घायल

फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका है कि टर्बाइन सेक्शन में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने से यह हादसा हुआ होगा, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है और क
फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका है कि टर्बाइन सेक्शन में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने से यह हादसा हुआ होगा, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और प्लांट प्रबंधन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।