INS Taragiri को शुक्रवार को Visakhapatnam में आधिकारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि इस आधुनिक युद्धपोत के शामिल होने से नौसेना की ताकत और क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।

INS तारागिरी को Mazagon Dock Shipbuilders Limited ने प्रोजेक्ट 17-A के तहत तैयार किया है। यह अत्याधुनिक युद्धपोत BrahMos missile, एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम और एमएफ-स्टार रडार से लैस है। इसके अलावा इसमें 76 मिमी गन, 30 मिमी और 12.7 मिमी क्लोज-इन वेपन सिस्टम, एंटी-सबमरीन रॉकेट और टॉरपीडो जैसी क्षमताएं भी मौजूद हैं।
यह युद्धपोत नीलगिरि क्लास (Project 17A) का चौथा स्टेल्थ फ्रिगेट है। इस क्लास के कुल 7 आधुनिक युद्धपोत तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य की समुद्री चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
नई INS तारागिरी, पुराने ‘तारागिरी’ का उन्नत संस्करण है, जिसने 1980 से 2013 तक करीब 33 साल तक सेवा दी थी। नए वर्जन में स्टेल्थ टेक्नोलॉजी, बेहतर मारक क्षमता और अत्याधुनिक ऑटोमेशन सिस्टम शामिल किए गए हैं।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस प्रोजेक्ट में करीब 75 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक का उपयोग किया गया है और 200 से अधिक एमएसएमई इससे जुड़े हैं। प्रोजेक्ट के बाकी तीन युद्धपोत अगस्त 2026 तक चरणबद्ध तरीके से नौसेना को सौंपे जाएंगे।

