रायपुर में खेत से मिला अज्ञात युवक का अधजला शव, हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने खेत में जली हुई अवस्था में शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया। पुलिस के अनुसार, शव की हालत बेहद खराब है, जिससे मृतक की पहचान फिलहाल संभव नहीं हो सकी है।

हत्या के बाद शव जलाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को खेत में लाकर जलाने की कोशिश की गई है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य भी इस ओर इशारा कर रहे हैं।

फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

जांच जारी, हर पहलू पर नजर

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और हर एंगल से जांच जारी है

Scroll to Top