बस्तर में 69 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई फांसी, भतीजे को कॉल कर कहा- “लाश लेने आ जाना”

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र में 69 वर्षीय टीआर ठाकुर ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। बिरिंगपाल गांव के गौठान में शनिवार सुबह उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार, टीआर ठाकुर स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर के पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस को शुरुआती जानकारी मिली कि सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हैं, हालांकि पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।

भतीजे को किया कॉल

पुलिस के अनुसार, सुसाइड से पहले टीआर ठाकुर ने अपने भतीजे को कॉल किया और कहा कि वह मरने जा रहे हैं। उन्होंने स्थान बताया और लाश लेने के लिए आने की बात भी कही।

सूचना मिलते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा, उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Scroll to Top