छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिवाली के मौके पर जुआ खेलते 9 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। ये सभी एक फार्महाउस में ताश के पत्तों से हार-जीत का खेल खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से ₹69,300 नकद, तीन कारें और 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
फार्महाउस पर जुआ खेल रहे थे लोग
थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को सूचना मिली थी कि ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्महाउस में जुआ खेला जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। फार्महाउस के चारों ओर से घेराबंदी कर कार्रवाई की गई ताकि कोई आरोपी भाग न सके।
पुलिस पहुंची तो वहां लोग ताश के पत्तों से दांव लगा रहे थे। मौके पर ही सभी को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी में कैश, मोबाइल और कारें बरामद की गईं।
जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त की गई संपत्ति को थाने में सुरक्षित रखा गया है और आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- गिरीश कश्यप (50) – निवासी इमलीपारा, बिलासपुर
- उधो कश्यप (57) – निवासी तेलीपारा
- मनोज कश्यप (36) – निवासी कुदुदंड
- मिश्रीलाल कश्यप (70) – निवासी तेलीपारा
- कमलेश कश्यप (49) – निवासी तेलीपारा
- चंद्रकांत शर्मा (56) – निवासी कश्यप कॉलोनी
- संतोष कश्यप (47) – निवासी तेलीपारा
- राम पटेल (43) – निवासी तेलीपारा
- विजय सिंह ठाकुर (43) – निवासी चांटीडीह
जब्त सामग्री
- नकद: ₹69,300
- कारें: 3
- मोबाइल फोन: 10
- ताश की पत्तियां
पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान जुआ खेलने की बढ़ती घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

