रायपुर: मेकाहारा अस्पताल में डिलीवरी के बाद लापरवाही, महिला के स्टीच खुलने से परेशानी

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला के साथ गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। 13 सितंबर को महिला की डिलीवरी हुई थी। नवजात शिशु की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में पर्याप्त सुविधाओं की कमी के चलते प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ा।

स्टीच खुलने से बढ़ी परेशानी

डिलीवरी के दौरान महिला को ऑपरेशन कर स्टीच लगाए गए थे। 25 सितंबर की रात को इन स्टीच को काटा गया, लेकिन उसके बाद महिला के अंदर के स्टीच खुल गए। इससे महिला को लगातार दर्द और असुविधा हो रही है।

परिजनों का आरोप

महिला के पति तबरेज ने बताया कि रात भर उनकी पत्नी दर्द में थी, लेकिन कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। केवल नर्स आई और क्लीनिंग कर चली गई। डॉक्टरों ने यह आश्वासन दिया था कि महिला को आज छुट्टी मिल जाएगी, लेकिन अभी तक किसी डॉक्टर ने उनकी पत्नी की गंभीर हालत का जायजा नहीं लिया।

चिंता का विषय

मामले से अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की लापरवाही सामने आ रही है। परिवार का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है और तत्काल चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत है।

Scroll to Top