रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बड़ी लूट की वारदात हुई। एमएम फिश कंपनी के ड्राइवर मोहम्मद रफीक से तीन अज्ञात बदमाशों ने करीब 2 लाख 57 हजार 660 रुपये लूट लिए।
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद रफीक मछली की सप्लाई के बाद रकम कलेक्शन कर बिलासपुर लौट रहा था। इसी दौरान खड़गांव-सिथरा रोड पर एक्टिवा सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने हथियार दिखाकर उससे नकदी छीन ली।

आरोपी एक्टिवा छोड़कर जंगल भागे
वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी स्कूटी वहीं छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। आरोपियों ने स्कूटी का नंबर प्लेट भी ढका हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और वारदात की जांच जारी है।

