राजधानी रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अनियंत्रित होकर एक के बाद एक कई वाहनों से जा टकराई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद कार चला रही महिला चालक मौके से फरार हो गई। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार महिला चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

